Advertisement Carousel

CG Morning News : CM साय दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम में होंगे शामिल… युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का आज होगा ऐलान… UPSC प्रीलिम्स एग्जाम आज… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है. दिल्ली में रविवार को मुख्यमंत्री साय जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. देश के विभिन्न राज्यों से जनजाति समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिल्ली के लाल किला मैदान में यह कार्यक्रम होगा. दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं पर करेंगे.

विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम आज
रायपुर. सतनामी समाज आज विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. 18 से 22 फरवरी में यात्रा में शामिल हुए पदयात्रियों का सम्मान किया जाएगा. दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा.

युवा कांग्रेस चुनाव का आज होगा ऐलान
रायपुर. छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम का आज ऐलान होगा. रविवार 24 मई को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में घोषित किया जाएगा इस कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छग के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ,युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया,सह प्रभारी मोनिका मांडरे, युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित रहेगे.

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम आज
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित हो रही है. छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 8,449 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.