Advertisement Carousel

CG Morning News : भिलाई दौरे पर रहेंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने सड़कों पर निकले कांग्रेसी, दिल्ली में होगी भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा

रायपुर. कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है. बंद को सफल बनाने कांग्रेसी सुबह से ही सड़क पर निकले हैं. वहीं इस घटना को लेकर साहू समाज में आक्रोश है. आज साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा सभी जिलों में गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे.

भाजपा सदस्यता अभियान की होगी समीक्षा

रायपुर. भाजपा सदस्यता अभियान की दोबारा समीक्षा की जाएगी. इसके लिए सदस्यता अभियान समिति के संयोजकों को आज दिल्ली बुलाया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिल्ली में समीक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे. बैठक में शामिल होने सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक और प्रदेश संगठन महामंत्री दिल्ली जाएंगे.