Advertisement Carousel

CG Morning News: सीएम साय रहेंगे जशपुर दौरे पर, 3 दिवसीय एग्री कार्निवल की शुरूआत, महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनों पर कार्यशाला का आयोजन….

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. वे सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे. राजधानी स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से 3 दिवसीय एग्री कार्निवल की शुरूआत होगी. राजधानी रायपुर में हस्तमुद्रा पर सेमिनार, स्तन कैंसर जागरुकता शिविर और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है. पढ़िए पूरी जानकारी…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10:30 बजे रायपुर से हेलीपेड के माध्यम से जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे वे कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां ग्राम मयाली में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. मुख्यमंत्री साय इसके बाद अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे और निज निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे.

एग्री कार्निवल का आयोजन

आज से छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय एग्री कार्निवल का आयोजन शुरू हो रहा है. यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होगा और 22 से 25 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा. 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे. कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. कृषि प्रदर्शनी में विधायकगण सहित बड़ी संख्या में कृषक भी भाग लेंगे.