Advertisement Carousel

CG MORNING NEWS: सीएम साय की दिल्ली में अमित शाह के साथ होगी मीटिंग… भव्य सैन्य समारोह का समापन आज… शंकराचार्य आज रायपुर में… स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां शुरू…

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री साय नक्सल प्रभावित 10 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों (सीएस), डीजीपी और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में नक्सल समस्या के उन्मूलन और उससे संबंधित अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी.

भव्य सैन्य समारोह का आज समापन

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह का आज समापन होगा. समापन समारोह में राज्यपाल रामेन डेका शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे. इस समारोह में सेना के जवानों द्वारा अदम्य साहस और हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग प्रदर्शनी देककन के लिए आ रहे हैं. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, इंद्रकुमार साहू और विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहेंगे. सैन्य समारोह का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होगा.

शंकराचार्य आज रायपुर में

ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज सोमवार को गोध्वज स्थापना करने के लिए राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गोध्वज की स्थापना करने के बाद वे आज सड़क मार्ग से होकर शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला पहुंचेंगे. अपने इस अल्प प्रवास में वे श्रीकौशल्या विहार शंकराचार्य चौक में मध्यान्ह काल में गोध्वज की स्थापना करेंगे.

डॉ. रमनसिंह आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे. उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे. सभी नेता बलौदाबाजार में स्थित चंदा देवी मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जहां वे हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे. उद्घाटन समारोह के बाद डॉ. रमन सिंह जांजगीर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे.

स्कूलों में आज से दशहरा की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां 7 अक्टूबर से शुरू होंगी. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है. दशहरा अवकाश 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा, और इसके बाद 13 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बच्चों को एक और दिन की छुट्टी मिलेगी. इस प्रकार, छात्र 14 अक्टूबर को स्कूल लौटेंगे. दीपावली के अवसर पर भी छात्रों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी, जो 28 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगी. 3 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 4 नवंबर से फिर से खुलेंगे.