Advertisement Carousel

CG Morning News : CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक… राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का होगा शुभारंभ… अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आएंगे छत्तीसगढ़… 25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. सीएम विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद मंत्रालय में विभागीय बैठक भी लेंगे. इसके अलावा सीएम साय 37वीं फेडरेशन कप बॉलीवॉल चैंपियनशिप 2026 का भी उद्घाटन करेंगे.

छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला अंतरिक्ष केंद्र, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रहेंगे मौजूद
छत्तीसगढ़ को आज पहला अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है. नवा रायपुर में सीएम साय अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर गगनयान मिशन के नायक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला छत्तीसगढ़ आएंगे और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के तहत छात्रों को स्पेस रिसर्च का प्रशिक्षण मिलेगा. नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की सुविधा विकसित की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ को भविष्य के स्पेस टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ेगा.

25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू
25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू हो रहा है, जो 8 फरवरी तक चलेगा. कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा किया जा रहा है. दीनदयाल ऑडिटोरियम में रंगमंच की प्रस्तुतियां होंगी. शाम 6.30 बजे उद्घाटन समारोह होगा, जिसकी शुरुआत ‘पारो’ नाटक के मंचन से की जाएगी. 8 फरवरी तक अलग-अलग नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी.