Advertisement Carousel

CG Morning News : आज दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से वापस रायपुर लौटेंगे. वे शाम 7 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे. रात 8:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे. बता दें कि दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम ने संगठन के बड़े नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ विजन 2024 और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

रायपुर: प्रदेशभर के शारीरिक शिक्षक 22 जुलाई को विधानसभा घेराव करेंगे. बता दें कि 1440 पद निकालने की घोषणा की गई थी. अभी तक शारीरिक शिक्षक का पोस्ट नहीं होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है. प्रदेशभर में लगभग 948 पोस्ट खाली हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पहले भी ज्ञापन सौंप चुके हैं पर कोई पहल नहीं की गई है. अब फिर विरोध में विधानसभा का घेराव करेंगे.