Advertisement Carousel

CG Naxal Encounter Latest Update: ‘लाल आतंक’ पर सुरक्षाबलों का प्रहार, अबतक 36 नक्सलियों के मारे जानें की खबर, सर्चिंग अभियान जारी

दंतेवाड़ा: CG Naxal Encounter Latest Update छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में जवानों ने एक बार ​फिर नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है और इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है कि ये आंकड़े ऐतिहासिक हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को सुरक्षाबलों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवानों की सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।

CG Naxal Encounter Latest Update जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर सामने आई है। यह पहला मौका है कि इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए है। इससे पहले कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

कल ही CM विष्णुदेव साय ने किया था दौरा

आपको बता दें कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ से पहले शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा का दौरा किया था। यहां सीएम साय ने 167.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों लोकार्पण भी किया था।