Advertisement Carousel

CG Naxal News : नक्सलियों पर भारी पड़े जवान, 8 घंटे तक चली मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर

Kanker Naxal Encounter

CG Naxal News छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के कोरचोली के जंगल में हुए मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। मंगलवार देर शाम तक 10 और आज सुबह सर्चिंग के बाद 3 और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। कल सुबह से तकरीबन 8 घंटे तक DRG, CRPF, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।

CG Naxal News उल्लेखनीय है कि, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान गंगालूर, कोरचोली इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। सुबह 6 बजे से शुरू मुठभेड़ तकरीबन 8 घंटे दिन भर चली। मंगलवार देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। वहीं आज सुबह सर्चिंग के दौरान तीन और नक्सलियों के शव बरामद किया गया। फिलहाल जवानों की सर्चिंग जारी है।

मारे गए नक्सलियों का शव बीजापुर लाया गया

मुठभेड़ में मारे गए 13 में से 11 नक्सलियों के शवों को बीजापुर हेलीपेड में लाया गया है। एसपी ने कहा कि, शिनाख्ती के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।