Advertisement Carousel

CG News: खेलते-खेलते छत से गिरा 7 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम

CG News : धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. चाचा के घर की छत से खेलने के दौरान 7 साल का मासूम अचानक नीचे गिर गया. घटना में गंभीर रूप से चोटिल बच्चे की मौत हो गई. परिजनों में शोक का माहौल है.

जानकारी के मतुाबिक, 7 साल का मासूम प्रियांशु साहू माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था. वह घर की छत पर खेल रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर गया. घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. अक्सर माता-पिता बच्चों को खेलने के लिए अकेले छोड़ देते हैं, जिससे वह कई बार खतरे में फंस जाते हैं, इसलिए छोटे उम्र के बच्चों पर नजर रखना बेहद जरूरी है.