Advertisement Carousel

CG News : CM साय ने नए साइबर थाना का किया वर्चुअल उद्घाटन, TI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग, देखें लिस्ट

CG Police Transfer : जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले (Janjgir-Champa District) में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Sai) ने कंट्रोल रूम में नए साइबर थाना का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. इसे साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नए साइबर थाना के लिए 20 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है.

साइबर अपराधों पर कार्रवाई में आएगी तेजी

नए साइबर थाना की स्थापना से जिले में साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, डिजिटल लेन-देन में फर्जीवाड़ा और अन्य तकनीकी अपराधों की जांच और त्वरित कार्रवाई को गति मिलने की उम्मीद है.

20 पुलिसकर्मियों की टीम संभालेगी साइबर थाना

नए साइबर थाना के लिए एसपी विजय कुमार पांडेय ने कुल 20 पुलिस कर्मियों का तबादला एवं नवीन पदस्थापना (CG Police Transfer) का आदेश जारी किया है. इनमें एक निरीक्षक (TI), एक सहायक उप निरीक्षक (ASI), 4 प्रधान आरक्षक, 12 आरक्षक और 2 महिला आरक्षक शामिल हैं.

देखें आदेश की कॉपी