रायपुर। Congress announces screening committee कांग्रेस ने बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा बुधवार देर शाम हुई, जिसमें अजय माकन को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटट्ट डिसूजा और कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सदस्य एल हनुमंथा को सदस्य बनाया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रभारी सचिव चंदन यादव और सप्तगिरि शंकर उल्का को भी स्थान मिला है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अब तक प्रदेश चुनाव समिति और लोकसभावार आब्जर्वर की नियुक्ति की है।
Read More : सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, पीएम आवास योजना को लेकर किया ये अनुरोध
Congress announces screening committee समिति के अध्यक्ष अजय माकन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। प्रदेश चुनाव समिति से मिले उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने का काम स्क्रीनिंग कमेटी में किया जाता है। यह टिकट वितरण की सर्वोच्च कमेटी है। इस कमेटी में वर्ष 2018 के चुनाव में प्रदेश से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सिंहदेव शामिल थे।











