Advertisement Carousel

CG News : पानी की तलाश में पहुंचा तेंदुआ कुंए में गिरा, पाइप के सहारे लटका, रेस्क्यू की तैयारी

CG News : बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण गर्मी के कारण वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं. भोजन-पानी की तलाश में पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया. उसकी उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है. तेंदुआ कुंए के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, भोजन-पानी की तलाश में जगतरा गांव पहुंचा तेंदुआ रात के समय कुंए में जा गिरा. आज सुबह जब लोग कुंए से पानी भरने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर मोटर पाइस से लटका हुआ तेंदुआ नजर आया. मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी.

बालोद वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है. तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी कर रही है. मौके पर ग्रामीणों की संख्या बढ़ने लगी है.