Advertisement Carousel

CG News : मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, देखें VIDEO…

कवर्धा। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक युवक मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरा मामला ग्राम दशरंगपुर का है।

जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़े मनीष चंद्राकर के खिलाफ दशरंगपुर चौकी में FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर जबरदस्ती मारपीट की थी। इस मामले में मनीष के दो अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

घर में घुसकर कोटवार के बेटे से मारपीट का आरोप

दरअसल ग्राम खंडसरा में होली के दिन कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। हमले में कोटवार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक भी इस मामले में आरोपी है और उसके खिलाफ भी मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।