जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे SDRF को युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय त्रिनाथ, पिता बलदेव के रूप में हुई है।
फिलहाल युवक कुएं में कैसे गिरा, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में भानपुरी थाना पुलिस जांच कर रही है।











