Advertisement Carousel

CG PSC की अधिसूचना जारी, 242 पदों पर होगी भर्ती..

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी ने 242 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 11 फरवरी से प्रारंभिक परीक्षा होगी और 1 से 30 दिसम्बर तक फॉर्म भरे जाएंगे। पिछले साल पीएससी ने 211 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इस बार पदों की संख्या बढ़ा दी गई है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

विज्ञापन में सबसे अधिक सहकारी निरीक्षक के 44 पद शामिल किए गए हैं, वहीं नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों पर भर्ती होगी। डिप्टी कलेक्टर के 8, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 6 पद, सहायक पंजीयक के 14, जिला सेनानी के 11, जिला आबकारी अधिकारी के 11, आदिम जाती विकास विभाग में 10 पदों पर भर्ती निकली है।