Advertisement Carousel

CG Transfer News : 15 हिरणों की मौत के बाद वन महकमे में फेरबदल, 2 DFO का तबादला, आदेश जारी

CG Transfer News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत का मामला सामने आने के बाद वन महकमें फेरबदल किया गया है. दो आईएफएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार, प्रभाकर खलखो (2014), जो अब तक सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) थे, उन्हें कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) भेजा गया है। वहीं चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (2020), जो कोरिया में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) थे, उन्हें सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) के पद पर पदस्थ किया गया है.

जानिए पूरा मामला ? (CG Transfer News)
सरगुजा वनमंडल के संजय वन वाटिका में 21 मार्च को 4-5 कुत्तों ने बाड़े में घुसकर हिरणों पर हमला किया था, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई. वाटिका प्रबंधन ने घटना को दबाने के लिए पीछे जंगल में चुपचाप 14 हिरणों के शव को भी जला दिया. घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे. बाड़े में एक हिरण का शव पाया गया, वहीं जंगल के पीछे हिरण को जलाने के सबूत सामने आए. मामले में एसडीओ के नेतृत्व जांच टीम का गठन किया गया था.

प्रभारी के साथ सहायकों पर गिरी निलंबन गाज
इस मामले में मुख्य वन संरक्षक, सरगुजा वनवृत्त दिलराज प्रभाकर ने कार्रवाई करते हुए वन वाटिका के प्रभारी के साथ तीन सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में इन अधिकारियों का मुख्यालय सरगुजा वनमंडल, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है.