Advertisement Carousel

CG Vidhansabha Election 2023 : इस दिन जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची, मंत्री रविंद्र चौबे ने खुद दी जानकारी

रायपुर। CG Vidhansabha Election 2023 : मंत्री रविंद्र चौबे ने टिकट को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आधी से अधिक सीटों पर चर्चा पूरी हो गई हैं। अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। वहीं कुछ सीटों में दो नामों का पैनल तैयार है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी में नामों पर चर्चा होगी। फिर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी इन नामों पर मुहर लगाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह प्रत्याशियों की पहली जारी होगी।

Read More : Pm modi cg tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, आम सभा को करेंगे संबोधित

CG Vidhansabha Election 2023 : वहीं मंत्री रविंद्र चौबे ने धान के दाम को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 36 सौ रुपए मिलेगा, अगले सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा धान का दाम दे रही है, किसानों के समर्थन से कांग्रेस 75 सीटों की सरकार बनाएगी।

Read More : ब्रेकिंग न्यूज़ : शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चे सहित चार लोगों की मौत