आज ऐसा रहेगा तापमान और मौसम का हाल
5 सितंबर को छत्तीसगढ़ में तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 5:44 बजे सूर्योदय और शाम 6:14 बजे सूर्यास्त होगा। हवा में नमी का स्तर करीब 92 प्रतिशत रहने के साथ वायुमंडलीय दबाव 1008 के आसपास दर्ज किया गया है।
लो प्रेशर और साइक्लोनिक सिस्टम से बढ़ी बारिश की गतिविधि
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके असर से मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में इसका प्रभाव अगले चार दिनों तक बने रहने की संभावना है।मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने और गरजने के दौरान खुले मैदान, पेड़ या अन्य असुरक्षित स्थानों पर खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों को भी खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।इनमें कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।