Advertisement Carousel

CG Weather Update : अगले 48 घंटों में प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में हो सकती हैं हल्की बारिश

रायपुर। प्रदेश में लगातार ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 48 घंटों में तापमान में गिरावट होगी। वहीं प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में मौसम साफ रहेगा वहीं यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

Read More: इन तीन राशियों के पास खींचा चला आएगा पैसा, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी….

प्रदेश में लगातार आ रही उत्तरी हवाओं के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं विभिन्न जिलों में तापमान में भी लगातार ही गिरावट हो रही है। प्रदेश में सुबह और शाम को धुंध भी छा रही है। साथ ही बीते सोमवार को ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। इस दौरान नारायणपुर जिले में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

Read More: इन तीन राशियों के पास खींचा चला आएगा पैसा, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी….

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में 25.6 डिग्री, दंतेवाड़ा में 32.2 और राजनांदगांव जिले में 32 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान की बात की जाए तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया । रायपुर में 19.2 डिग्री, बिलासपुर में 16.6 डिग्री , दुर्ग में 17 डिग्री और राजनांदगांव में 17.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Read More: इन तीन राशियों के पास खींचा चला आएगा पैसा, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी….

आने वाले दिनों में तपामान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना। दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। जहां तक बात करें राजनांदगांव की तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।

Read More: इन तीन राशियों के पास खींचा चला आएगा पैसा, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी….