रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार आने वाले दिनों में कुछ धीमी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह थम जाएगी। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें देखने को मिल सकती हैं।इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण कुछ स्थानों पर अचानक बारिश भी हो सकती है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन सुस्त रहेगा मानसून, इन जिलों में बारिश के साथ बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट












