रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीते दिन रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना जताई है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बरसात












