Advertisement Carousel

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गरज- चमक के साथ हुई तेज बारिश, आज भी अलर्ट..

weather

CG Weather Update: इस साल छत्‍तीसगढ़ में मार्च और अप्रैल का महीना पिछले वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत कम तपाने वाले रहे। बीते 59 दिनों यानि एक मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक छत्‍तीसगढ़ सामान्य से 218 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई। वहीं रायपुर में भी सामान्य से 161 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई।

राजधानी में अब तक 218 प्रतिशत ज्यादा बारिश

CG Weather Update: इधर, शुक्रवार देर रात रायपुर सहित प्रदेश के कई विभिन्न क्षेत्रों में हुई जमकर वर्षा के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वर्षा के आसार है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

CG Weather Update: प्रदेश में एक मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक 69.9 मिमी वर्षा हुई,जबकि सामान्य रूप से 22 मिमी वर्षा होनी थी। इस प्रकार 218 प्रतिसत ज्यादा वर्षा हुई। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं आने के कारण तेज धूप में भी गर्मी का प्रभाव नहीं रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान जहां सात डिग्री गिरा,वहीं न्यूनतम तापमान भी 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी प्रकार दुर्ग के भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार तक प्रदेश में मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। उसके बाद सोमवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। सोमवार से प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की वर्षा के आसार है। अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार है।