CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में जोरदार वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में शाम के समय हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो गया है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट












