छत्तीसगढ़: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।
आसमान के बदले मिजाज ने बढ़ाई हलचल, अगले कुछ दिन रहना होगा सतर्क…बिजली गिरने का अलर्ट











