Advertisement Carousel

सितंबर में बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, इन तारीखों पर बंद रहेंगी शाखाएं और ऐसे निपटाएं जरूरी काम

September Bank Holidays:  सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और अगर इस महीने आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो शाखा जाने से पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में कई मौकों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।बैंक की छुट्टी वाले दिन बिना जानकारी के शाखा पहुंचने पर आपका काम अटक सकता है। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। कई अवकाश केवल संबंधित राज्य या शहर में लागू होते हैं।

4 सितंबर को कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक शाखाओं का अवकाश रहेगा।

सितंबर की बाकी अहम बैंक छुट्टियां

  • 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम चुनाव के चलते जयपुर क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण असम में बैंकिंग अवकाश रहेगा।
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के चलते असम और केरल में बैंकिंग सेवाओं का शाखा संचालन बंद रहेगा।
  • 22 सितंबर: करमा पूजा के अवसर पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में बैंक शाखाओं का अवकाश रहेगा।
  • 25 सितंबर: इंद्रजात्रा पर्व के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

ऑफलाइन शाखा बंद, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक हॉलिडे का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग की सभी सेवाएं बंद हो जाएंगी। छुट्टी के दौरान ग्राहक ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए सामान्य डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। बैंक की उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं के अनुसार WhatsApp बैंकिंग जैसी सेवाएं भी जारी रह सकती हैं।इसलिए यदि आपका काम शाखा जाकर ही पूरा होना है, तो तारीख देखकर पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा। वहीं डिजिटल लेनदेन से जुड़े कई जरूरी काम बैंक अवकाश के दौरान भी किए जा सकते हैं।