Advertisement Carousel

Chhattisgarh Breaking : प्रदेश की सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्‍सली ढेर, इलाके में सर्चिंग तेज

Chhattisgarh

Chhattisgarh : नक्सलियों ने एक बार प्रदेश की सीमा पर आतंक मचाने की कोशिश की है। सर्चिंग पर निकली पुलिस और नक्‍सलियों के बीच छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की सीमा तेलंगाना के चरला थाना क्षेत्र के पुट्टापडू वन क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली भी ढेर हो गया। इसके बाद घटनास्थल से नक्‍सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ के बीच ही छत्तीगसढ़ और तेलंगाना से फोर्स भेजी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्चिंग भी बढ़ दी गई है।

Chhattisgarh : जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई आईईडी

बता दें कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के तोड़ामरका इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान दो आईईडी बरामद की गई थी। ये आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई थी। शनिवार को देर शाम दोनों आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज किया गया था। जानकारी के मुताबिक जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र में तोड़ामरका से कोबरा व एलमागुंडा से एसटीएफ व जिला बल की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। नदी-नाला पार कर जवान मुरकराज कोंडा पहाड़ी के पास दो आईईडी बरामद की गई। ये आईईडी नक्सलियो द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई थी। जवानों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। 206 कोबरा की बीडीएस (बम निरोधक दस्ता ) टीम ने मौके पर ही बम को डिफ्यूज कर दिया था।

यह भी पढ़ें : America : शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, घेरेबंदी कर पुलिस ने शूटर को मार गिराया