Advertisement Carousel

Chhattisgarh Assembly Election on PM Modi : विधानसभा चुनावों के लिए मतदान, PM मोदी ने ट्वीट कर मतदान करने की अपील की..

Chhattisgarh Assembly Election on PM Modi: रायपुर: आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। कुछ ही देर में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा।

इन सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।

छत्तीसगढ़ विस चुनाव पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

Chhattisgarh Assembly Election on PM Modi: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई!