रायपुर : चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य संपन्न होंगे। दिन का सबसे अहम विषय विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रहेगा, जिस पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज समाप्त, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी अहम चर्चा










