Advertisement Carousel

Chhattisgarh Cabinet : इन विधायकों को साय कैबिनेट में मिल सकती है जगह, इस दिन होगा प्रदेश के मंत्रियों के नामों का ऐलान

रायपुर। हालही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना ली है। वहीं सीएम के रूप में विष्णुदेव साय तो उपमुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा ने पदभार संभाला है। विधानसभा सत्र भी शुरू होने वाला है। वहीं नेताओं और जनता को अब इं​तजार है तो सिर्फ मंत्रिमंडर विस्तार का कि आखिर कब विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बता दें कि अब इंतजार खत्म होने वाला है।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता

इस बीच खबर आ रही है कि 17 दिसम्बर को सीएम साय दिल्ली जाएंगे। दिल्ली प्रवास पर उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा भी रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ही मंत्रिमडल पर मुहर लगेगी, जिसके बाद यहां मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। वैसे भी डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहले ही ये कह चुके हैं कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता

बताया जा रहा है कि इसके बाद एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि खर मास लगने के दिन यानी 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता