Advertisement Carousel

Chhattisgarh Crime : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजा जब्त…

धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशीला पदार्थ गांजा की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही उनसे 16 लाख रुपए कीमत का 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट करने के साथ पूछताछ की बात कही है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बोराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों चन्द्रभान सिंह उर्फ कल्ला (30) और यशवंत साहू (23) को गांजा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ही एमपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

अधिकारियों ने बताया कि बोराई थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस दल ने वाहनों की तलाशी शुरू की थी । उनके अनुसार शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान उड़ीसा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में 80 किलोग्राम गांजा मिला।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने ट्रक चला रहे दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया साथ ही गांजा सहित वाहन के भी जप्त कर लिया। ट्रक से बरामद किए गए 80 किलोग्राम गांजा की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ ट्रक में मौजूद अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….