Advertisement Carousel

Chhattisgarh Election 2023 : मतदान करने सुबह से लगी लंबी लाइन, वोट डालने पहुंचा अधेड़ अचानक हुआ बेहोश..

राजिम। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं।

Read More : Chhattisgarh Election 2023 Voting : दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 18 हजार 833 बूथों पर वोटिंग जारी, एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात 

राजिम विधानसभा की बात करें तो इस क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदाताओं की सु​बह से लंबी लाइन लगी है। सुबह से ही मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे अधेड़ बेहोश हो गया। बता दें कि यह घटना आदर्श मतदान केंद्र हरिहर स्कूल की है। वहीं अभनपुर विधानसभा का सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। यहां लगभग 3 हजार मतदाताओं के साथ 5 बूथ लगाए गए हैं।

Read More : Chhattisgarh Election 2023 Voting : दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 18 हजार 833 बूथों पर वोटिंग जारी, एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

Read More : Chhattisgarh Election 2023 Voting : दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 18 हजार 833 बूथों पर वोटिंग जारी, एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात