Advertisement Carousel

Chhattisgarh Election Result 2023 : कुछ ही मिनटों में शुरू हो जाएगी वोटों की काउंटिंग, मतगणना स्थल लाए गए मतपत्र…

Chhattisgarh Elections 2023 अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है, एक तरफ जहां मतगणना कराने के प्रशासन की पूरी टीम तैनात है तो वहीं दूसरी ओर तमाम राजनीतिक दल भी कमर कस चुके हैं। सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरुवात होगी।

कुछ ही​ मिनटों बाद मतगणना शुरू होने वाली है। आज यह साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने वाली है। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज ​3 दिसंबर को मतगणना होने वाली है। वहीं उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। EVM के खुलते ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला है।

मतगणना स्थल में वैध प्रवेश पत्र के साथ ही किसी को भी आने की अनुमति रहेगी। सेकेंड लेयर सुरक्षा प्वाइंट पर फिर से लोगों की चेकिंग की जाएगी। उसके बाद अंदर जाने दिया जाएगा। मतगणना हॉल में मोबाइल समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। स्मार्ट वॉच पहन कर जाने पर भी मनाही है। प्रत्याशी या उनके एजेंट को प्लास्टिक पेन या पेंसिल और कागज के साथ प्रवेश दिया जाएगा।