Advertisement Carousel

कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस हुई कैंसल, आक्रोशित हुए यात्री…

कोरबा। देशभर में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है। दिल्ली, पंजाब,हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन कि स्तिथि बनी हुई है। इसी बीच कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कैंसल कर दिया गया हैं। Public safety को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।

TT ने इस बात की जानकारी अमृतसर जाने वाले यात्रियों को दी है। जिनमें बच्चे बूढ़े से लेकर हर वर्ग के यात्री हैं। आपको बता दें कि कल सुबह कोरबा से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रवाना हुई थी। छग एक्सप्रेस कैंसल होने से यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।