Advertisement Carousel

त्रिपुरा और केरल के लिए साय सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ : प्राकृतिक आपदा पर CM विष्णुदेव ने जताया दुख, दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ देने का ऐलान

रायपुर. त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि हुई. इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपए आपदा राहत के रूप में देने की घोषणा की है.

सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपए की राशि आपदा राहत के रूप में जारी करने का निर्णय लिया है. मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है. छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है.