Advertisement Carousel

CG News : शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, कई जिलों के शिक्षा अधिकारी बदले, यहां देखें सूची

Govt Cancelled to all Employees

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) रायपुर आरएल ठाकुर को संयुक्त संचालक दुर्ग, संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर आरपी आदित्य को संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर बनाया गया है।

Read More : स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, वन सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, जानें किसे-कहां मिली पोस्टिंग 

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता को संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर एचआर सोम को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, सहायक संचालक महासमुन्द, हिमांशु भारती को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला जिला सरगुजा भारती वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के रूप में पदस्थ किया गया है।