Advertisement Carousel

राममय हुआ छत्तीसगढ़, राज्य में जगह जगह होंगे भव्य आयोजन, सीएम करेंगे शिरकत…

Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर में सोमवार को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय समेत सभी मंत्री और विधायक अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगर सीएम साय के कार्यक्रम के बारे में बात की जाए तो सीएम साय कल कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज दूधाधारी मठ में आयोजित स्वर्ण श्रृंगार और महा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम से शिवरीनारायण रवाना होंगे और वहां आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम साय के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शिवरीनारायण जाएंगे और वहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय राजधानी रायपुर लौटेंगे और शाम को एक दिया राम के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी