Advertisement Carousel

CGPSC : छत्तीसगढ़ में निकली है सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

CGPSC SI Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने परिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 15 वैकेंसी हैं जिसमें 6 पद अनारक्षित हैं। 2 पद एससी, 5 एसटी और 2 अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आज 24 अगस्त 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर जाकर 12 सितंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित पदों पर अन्य राज्यों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

Read more : Chhattisgarh election : रायपुर पहुंची चुनाव आयोग की टीम, स्वागत के लिए पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी


योग्यता – ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक।

आयु सीमा- 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। राज्य के एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को पांच और वर्ष की छूट दी गई है।

कद काठी

पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 165 से कम नहीं होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थी की लंबाई 152 सेमी से कम न हो। पुरुष अभ्यर्थी की छाती कम से कम 81.50 सेमी बिना फुलाए और 86.50 सेमी फुलाकर हो।

Read more : School college holiday : प्रदेश में बारिश के चलते बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जारी किया आदेश


वेतनमान – लेवल – 7, 28700-91300

चयन – परीक्षा और इंटरव्यू। फाइनल मेरिट परीक्षा व इंटव्यू में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी ।

आवेदन फीस – कोई शुल्क नहीं। छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।