Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

Kanker Naxal Encounter

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे ‘‘अमानवीय और खोखली’’ नक्सली विचारधारा से निराश थे और शनिवार शाम यहां पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (नक्सलियों की एक प्रमुख इकाई) की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी