Advertisement Carousel

Chhattisgarh Weather Today: प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मौसम, इन जिलों में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: Chhattisgarh Weather Today प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर में आज मौसम सुहाना बना हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का आसार है।

Chhattisgarh Weather Today मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे सटे एक-दो जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की भी संभावना है। सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के लिए 24 से लेकर 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि क जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर में 1015.8 मिमी, बलरामपुर में 1531.2 मिमी, जशपुर में 889.0 मिमी, कोरिया में 981.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 995.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।