छत्तीसगढ़ : अगले दो दिनों तक मानसून की सक्रियता कुछ कमजोर रहने के संकेत हैं। तेज बारिश का सिलसिला फिलहाल थम सकता है और कई इलाकों में दिन के समय धूप निकलने की संभावना है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
Chhattisgarh Weather Today: दो दिन हल्की रहेगी मानसून की रफ्तार, फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी











