रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने नवदायित्व संभालने पर संजय अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने संजय अग्रवाल को दी शुभकामनाएं











