Advertisement Carousel

Chhindwara Lok Sabha Elections 2024: ढह गया कांग्रेस का सबसे पुराना गढ़.. कमलनाथ ने स्वीकार की बेटे नकुलनाथ की हार

भोपाल: छिंदवाड़ा जो अब तक सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में कांग्रेस का सबसे बड़ा और अभेद किला माना जाता था वह इस बार ढहता नजर आ रहा है। इस सीट पर इस बार पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में थे। वह लगातार भाजपा उम्मीदवार बंटी साहू से पीछे चल रहे थे जिसके बाद कमलनाथ ने आखिरी नतीजों के पहले ही अपनी हार स्वीकार ली हैं। वही एमपी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा हैं।

Chhindwara Lok Sabha Election Results 2024

Lok Sabha Election Result 2024 live update

गौरतलब हैं कि आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।