Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, अतिरिक्त भार को मुक्त करने का किया आग्रह

रायपुर। CM भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। सीएम ने वित्त मंत्री से GST के अतिरिक्त भार से छात्रों को मुक्त करने का अनुरोध किया है। पत्र में सीएम ने GST अग्रिम निर्णय प्राधिकरण के हालिया आदेश का मुद्दा उठाया है। सीएम ने पत्र में लिखा की गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग के पालकों पर GST का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। पेइंग गेस्ट और हॉस्टल के छात्रों को छात्रों को 12% GST देना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र के जरिए जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

Read more: आंगनबाड़ी में निकली है इन पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन