Advertisement Carousel

CM Bhupesh Baghel targeted BJP: सीएम भूपेश बघेल ने साधा बीजेपी पर निशाना धर्म के नाम पर लड़ाते रहो और वोट कमाते रहो

Congress Candidate List

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के ग्रामीण विधानसभा दौरे पर थे, जहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत वे लोगों से मिले और जन समस्याओं को भी सुना इसी बीच वे मीडिया से भी रूबरू हुए। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि – भाजपा के लोग इतने किसान विरोधी हैं कि 20 क्विंटल धान/एकड़ की खरीदी का भी विरोध कर रहे हैं। इसी भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में मैं कवर्धा, जांजगीर, महासमुंद, बालोद सब जगह गया। किसानों ने एक ही मांग कि आप 9 हजार रुपए प्रति एकड़ दे रहे हैं, समय पर पैसा मिल रहा है, सरकार ने जो सुविधाएं उपलब्ध कराई उससे खेती में मदद मिल रही है। नए टेक्नॉलॉजी उपयोग कर रहे हैं जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई है। किसानों की एक ही मांग थी कि 20 क्विंटल कर दिया जाए।पहले भाजपा किसानों के नाम पर सरकार को घेरने की कोशिश करती थी लेकिन जब से हमने खरीदी को 20 क्विंटल कर दिया है तो भाजपा इसका भी विरोध कर रही हैं कि 20 क्विंटल प्रति एकड़ नहीं खरीदा जाना चाहिए। और इस प्रकार से भाजपा नेताओं का बयान आ रहा है। ये कितना किसान विरोधी हैं, इससे इस बात का पता चलता है कि ये किसानों की आय दुगुनी करने की बात करते तो जरूर हैं लेकिन किसानों की आय दुगुनी नहीं करना चाहते। इनका केवल यही ही कि धर्म के नाम पर लड़ाते रहो और वोट कमाते रहो।

वही जब मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से आरक्षण विधेयक पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैंने आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल को पत्र लिखा है। राज्यपाल को आरक्षण समेत कुछ मुद्दों पर पत्र लिखकर हस्ताक्षर किया है। हमारे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है और शासकीय नौकरी में भर्ती रुका हुआ है। इसलिए मैं आरक्षण से मांग करता हूं उन्हें फैसला करना चाहिए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आज ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर थे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह सब कहा।