Advertisement Carousel

CM Bhupesh Delhi Tour : दिल्ली दौरे पर सीएम भूपेश, प्रियंका गांधी से की मुलाकात, इन अहम विषयों को लेकर दी जानकारी

CM Bhupesh Delhi Tour 

रायपुरः CM Bhupesh Delhi Tour  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिन के दिल्ली दौरे पर है. पहले दिन AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। दूसरे दिन उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मुलाकाता की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईडी की कार्रवाई व चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही भूपेश ने प्रियंका को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालातों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Read More : CG NEWS : घरों में होती है ईंट पत्थर की बारिश, कई लोग हो चुके चोटिल

CM Bhupesh Delhi Tour  बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को दिल्ली में AICC के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और उनके सहयोगियों पर ED के छापे छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने और दबाने की कोशिश में किए गए। यहां उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Read More : Election commisioner meeting : आज चुनाव आयुक्त रायपुर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की लेंगे बैठक, कई आला अफसर रहेंगे मौजूद

उन्होंने कहा कि जितनी बार ये रेड डालेंगे, उतनी ही इनकी सीटें घटेंगी। साथ ही जब सवाल किया गया कि आपके बर्थडे पर छापे पड़े इसका रिटर्न गिफ्ट क्या देंगे, तो उन्होंने कहा कि, रिटर्न गिफ्ट में नवंबर के रिजल्ट में कांग्रेस 75+ सीट जीतेगी। सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए उनके करीबी लोगों के खिलाफ इस तरह के और छापे मारे जाएंगे।