Advertisement Carousel

CM Sai Speech In Independence Day: आईआईटी की तर्ज पर हर लोकसभा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू करेगी सरकार, CM साय ने किया ऐलान

रायपुर। CM Sai Speech In Independence Day: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह में सीएम साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम साय ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नवाचारों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन का गठन किया है।

इसी के साथ ही सीएम साय ने कहा कि, आईआईटी की तर्ज पर हर लोकसभा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू करेंगे और केंद्र की तर्ज पर राज्य नीति आयोग का गठन किया है। राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन 2047 तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, कार्यभार संभालने के बाद हमारी सबसे बड़ी चुनौती भरोसे को बहाल करने की थी, हमारी सरकार ने जनता से किए अधिकांश बड़े वादे को पूरा कर विश्वास को फिर स्थापित किया है।

CM Sai Speech In Independence Day: सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा कि, भरोसा लोकतंत्र का मजबूत रक्षा सूत्र है। हमने ही बनाया है हम ही सवारेंगे के संकल्प के साथ प्रदेश का नव निर्माण करेंगे और अटल ज़ी के सपने को साकार करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि,प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की गई। 24 लाख 75 हज़ार किसानों को 13 हज़ार 320 करोड़ अंतरित किए गए है। सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर प्रदान करेगी।