Advertisement Carousel

CM Vishnu Deo Sai Visit Bastar: CM बनने के बाद पहली बार पहुंचे बस्‍तर पहुंचे मुख्‍यमंत्री साय, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

CM Vishnu Deo Sai Visit Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारंपरिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया।

 

इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।