Advertisement Carousel

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस : नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा, सीएम साय के निर्देश- जनसमस्या निवारण पखवाड़े में मिले आवेदनों का करें शत-प्रतिशत निराकरण

रायपुर। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे सत्र में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समीक्षा की. उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़े में प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए. इसके साथ शहरों में पीएम आवास में हुए बेहतर काम के लिए कलेक्टरों की सराहना हुई.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को आवास दिलाना हमारा अहम लक्ष्य है. नगरीय निकायों के लिए केंद्रित स्वच्छता और पेयजल से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो. इसके साथ अमृत मिशन 2.0 योजना समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री साय ने खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बने, राशन दुकान समय पर खुलें, ग्रामीणों को सुगमता के साथ राशन मिले. इसके साथ उन्होंने कहा कि एफसीआई और नान में समय पर चावल जमा हो जाएं.सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों को गोदाम निर्माण को लेकर निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि गोदाम निर्माण के लंबित कार्य समय पर पूर्ण हो जाएं. वहीं पैक्स में माइक्रो एटीएम के माध्यम से ही धान उपार्जन का भुगतान होने का निर्देश दिए. पैक्स में कंप्यूटरीकरण का काम जल्द पूर्ण करें. ग्राम पंचायतों को डेयरी, मत्स्य पालन और लघु वनोपज प्राथमिक सहकारी समितियों से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बना कर काम करें.