Advertisement Carousel

Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन आया सामने, बोलीं- “मैं बहुत खुश हूं…”

Priyanka Gandhi Statement: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब देशभर की निगाहें आज मंगलवार (4 जून) की काउंटिंग पर टिकी हुई है। सात चरणों के डाले गए वोटों की गिनती जारी है। BJP के नेतृत्व वाले NDA को 295 सीटें मिली हैं। ऐसे में केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बननी तय है। इस बार लोकसभा चुनाव में यूपी में तो BJP को जोरदार झटका लगा है। बीजेपी 80 में से मात्र 35 सीटें ही जीत पाई। इधर रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीत हासिल कर ली।

रायबरेली में मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव नतीजों पर कहा, कि “मैं बहुत खुश हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को कहना चाहूंगी कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया और मुझे सबसे ज्यादा गर्व अपने उत्तर प्रदेश पर है।”

राहुल गांधी लगभग 4 लाख 5 हजार वोटों से जीते हैं। बता दें कि राहुल गांधी को 689,173 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, खास बात यह भी है कि वह वायनाड सीट से भी जीते हैं। इसके साथ ही रायबरेली सीट से राहुल गांधी और पास की अमेठी सीट से कांग्रेस के ही किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हराया। ऐसे में ये जीत काफी अहमियत रखता है। बता दें कि ये दोनों सीट कांग्रेस की पारंपरिक सीटें हैं।