Advertisement Carousel

कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले लगा तगड़ा झटका, पार्टी के इस दिग्गज विधायक ने दिया इस्तीफा

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लेकिन इससे पहले अब नेताओं को पार्टी से बगावत होने का दौर जारी हो गया है। इसी बीच राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। विधायक सी जे चावड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक सी जे बड़ी नेताओं की लिस्ट में शामिल थे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

जानकारी के अनुसार विधायक सी जे चावड़ा ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी को इस्तीफा सौंपा है। इसके साथ ही चावड़ा अब किस पार्टी में शामिल होंगे ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कायास लगाया जा रहा है कि वो बीजेपी शामिल हो सकते हैं।